۱۵ مهر ۱۴۰۳ |۲ ربیع‌الثانی ۱۴۴۶ | Oct 6, 2024
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला

हौज़ा / नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, विद्यार्थी से लेकर व्यापारी तक आधे दाम मे कर सकेंगे ख़रीद , दिल्ली का प्रगति मैदान पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनूठा आयोजन स्थल बनने जा रहा है। 

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली का प्रगति मैदान 10 से 18 फरवरी तक पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनूठा आयोजन स्थल बनने जा रहा है। नेशनल बुक ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, पाठकों को भारतीय संस्कृति की विविधताओं और भाषाई समृद्धि के साथ जोड़ेगा।

इस बार के मेले का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया जाएगा, जिसमें ‘बहुभाषी भारत: एक जीवंत परंपरा’ थीम के तहत भारत की बहुभाषीयता और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .